Kyu Bhatke Man Bavare Kyu Tu Rota Hai (Krishna Bhajan) Download With Lyrics
क्यूँ भटके मन बावरे क्यूँ तू रोता है
Kyu Bhatke Man Bavare Kyu Tu Rota Hai
________________________________________________________________________
LYRICS
क्यूँ भटके मन बावरे क्यूँ तू रोता है,
सांवरिये का प्रेमी होकर धीरज खोता है||
अगर विश्वास है प्यारे सांवरा साथ है प्यारे,
क्यूँ भटके मन...
उगता है गर सुबह को सूरज सांज को वो ढल जाता है,
यह जीवन भी इसी तरह है सुख दुख आता जाता है ||
बल मांग प्रभु से जीने का सुख दुख के आंसू पीने का,
सुख में हँसता दुख में क्यूँ तू नैन भिगोता है||
सांवरिये का प्रेमी...
राम ने भी दुख काटे थे चौदह बरस वनवास में,
सांवरिये ने जन्म लिया देखो कारावास||
यह कहे कन्हैया धर्म करो बिन फल की इच्छा कर्म करो,
कर्म हमारा अच्छा कुल के पाप को धोता है||
सांवरिये का प्रेमी...
छोड़ दिखावा चकाचोंध तू काहे मनवा भरमाए,
ना जाने किस वेश में तेरे घर नारायण आ जाए||
सुख में ना कर तू खुदगर्जी सुख-दुख ‘रोमी’ प्रभु की मर्जी,
सांवरिये की रजा में क्यों ना राजू होता है||
सांवरिये का प्रेमी...
________________________________________________________________________
Watch Online
COMMENTS