इन्साफ की डगर पे बच्चो दिखाओ चल के Download With Lyrics
इन्साफ की डगर पे बच्चो दिखाओ चल के
Insaaf Ki Dagar Pe Bachcho Dikhao Chal Ke
________________________________________________________________________
LYRICS
ऐ मेरे प्यारे वतन, ऐ मेरे बिछड़े चमन, तुझ पे दिल कुर्बान।
तू ही मेरी आरजू, तू ही मेरी आबरू, तू ही मेरी जान॥
इन्साफ की डगर पे, बच्चों दिखाओ चल के।
ये देश है तुम्हारा, नेता तुम्हीं हो कल के॥
दुनिया के रंज सहना और कुछ ना मुँह से कहना।
सच्चाईयों के बल पे, आगे को बढ़ते रहना॥
रख दोगे एक दिन तुम, संसार को बदल के॥
इन्साफ की डगर पे...
अपने हों या पराए, सब के लिए हो न्याय।
देखो कदम तुम्हारा, हरगिज़ ना डगमगाए॥
रस्ते बड़े कठिन हैं, चलना संभल-संभल के।
इन्साफ की डगर पे...
इन्सानियत के सर पे, इज़्ज़त का ताज रखना।
तन मन की भेंट देकर, भारत की लाज रखना॥
जीवन नया मिलेगा, अंतिम चिता में जल के।
इन्साफ की डगर पे...
________________________________________________________________________
Watch Online
COMMENTS